फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 14 lakh in the name of sending to Australia arrested

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 14 lakh in the name of sending to Australia arrested
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी सुख सागर कॉलोनी सिरसा ने शिकायतकर्ता को यात्री दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में 16 मई को दर्ज शिकायत में अभिषेक निवासी अजरावर ने बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह से उसकी मुलाकात डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हुई थी। हरप्रीत ने उसे यात्री वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 14 लाख रुपये मांगे थे। 10 फरवरी को हरप्रीत सिंह उसके घर से उसका पासपोर्ट और तीन खाली चेक ले गया था। आरोपी ने आश्वासन दिया कि एक महीने के अंदर उसका वीजा लग जाएगा। 15 मार्च को आरोपी 15 दिन में उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कहकर घर से 14 लाख रुपये ले गया था। 23 मार्च को उसे एक डाक-पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें वीजा के रुपये जमा करने के बारे में बताया गया था। उसने आरोपी से पत्र के बारे में जानना चाहा तो आरोपी ने जल्द वीजा लगवाने का झांसा दिया था। काफी समय बाद उसका वीजा नहीं लग पाया तो उसने आरोपी से अपने रपये, पासपोर्ट व चेक मांगे, जिस पर आरोपी ने उसे पांच लाख और नौ लाख के दो चेक दिए थे। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed