फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 13 lakh in the name of sending it to Italy arrested

Kurukshetra News: इटली भेजने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 13 lakh in the name of sending it to Italy arrested
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले इटली भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहन लाल निवासी भूस्थला को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने 15 लाख रुपये में शिकायतकर्ता के बेटे को इटली भेजने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

थाना झांसा में 14 मार्च को दर्ज शिकायत में सुनील निवासी भूस्थला ने बताया था कि आरोपी नानक सिंह ने उसके बेटे गौरव को इटली भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने 13 लाख रुपये के साथ गौरव का पासपोर्ट, आधार कार्ड की काॅपी आरोपी की पत्नी को दी थी, क्योंकि आरोपी नानक उस समय इटली गया हुआ था। नौ नवंबर 2022 को आरोपियों ने उसके बेटे की अमृतसर एयरपोर्ट से इटली के लिए फ्लाइट कराई थी। साथ ही गौरव को डेढ़ लाख रुपये के यूरो दिए थे। 16 नवंबर को उसकी गौरव से सर्बिया में आखिरी बात हुई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed