फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of 20 lakhs in the name of sending America arrested

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of 20 lakhs in the name of sending America arrested
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनजिंद्र सिंह निवासी रतक जिला करनाल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में जरनैल सिंह निवासी ठसका मीरांजी ने बताया था कि वह अपने बेटे प्रगट सिंह को यूएसए भेजना चाहता था। इस बारे में उसके दामाद निर्मल सिंह निवासी शेरपुर जिला सहारनपुर ने अपने भांजे मनजिंद्र सिंह के साथ मुलाकात कराई थी। मनजिंद्र सिंह ने अमेरिका भेजने के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे। मनजिंद्र ने विश्वास दिलाया था कि प्रगट सिंह को थाईलैंड, फिजी और उसके बाद टोंगा से समोहा पहुंचा देगा और बाद में अमेरिका पहुंचा देगा। उसने आरोपी को 18 नवंबर 2018 को चार लाख, 28 नवंबर को नौ लाख, दो दिसंबर को चार लाख और उसके बाद तीन लाख रुपये दिए थे। 15 दिसंबर को आरोपी ने उसके बेटे प्रगट सिंह को थाईलैंड से समोहा भेज दिया, मगर उसके बाद मनजिंद्र सिंह व गुरलाल सिंह ने फोन सुनना बंद कर दिया था। आरोपियों ने 20 लाख रुपये लेकर भी उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा और न ही उसकी रकम लौटाई। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी मनजिंद्र सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed