{"_id":"6752130999eabf52d1017ff4","slug":"accused-of-fraud-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127922-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पुर्तगाल भेजने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी मनदीप निवासी सरोला जिला कैथल को कारागार भेज दिया।
पुलिस में 14 नवंबर को दर्ज शिकायत में तलहेड़ी निवासी महिला ने बताया था कि आरोपी मनदीप ने उसके पति को साल 2018 में पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था। इसके लिए 12 लाख रुपये में इकरारनामा हुआ था। उसने 14 सितंबर 2018 को दो लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए उसके दिए खाते में जमा कराए थे। उसके बाद आरोपी को अलग-अलग समय पर करीब चार लाख रुपये दिए थे।
करीब छह लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसके पति को पुर्तगाल नहीं भेजा था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकाने लगा था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मनदीप को गिरफ्तार किया। संवाद