{"_id":"67e27b125fb1486ec80c667d","slug":"accused-of-firing-during-mahayagna-in-keshav-park-arrested-in-kurukshetra-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार, रोहतक का रहने वाला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार, रोहतक का रहने वाला है
Tue, 25 Mar 2025 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Mar 2025 03:14 PM IST
सार
22 मार्च को नाश्ते की शिकायत को लेकरस्वामी हरीओम के सुरक्षा कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुलिस ने केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने के एक आरोपी को देवेन्द्र वासी हमायुपुर जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं दो अन्य आरोपी अभी फरार है।
अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि 22 मार्च को पुलिस को दी अपनी शिकायत में आशीष वासी लखनऊ यूपी ने बताया कि वह आश्रम में रहकर पढ़ाई करता है। वह अपने मित्र आकाश व शोरण के साथ कुरुक्षेत्र में स्वामी हरिओम महाराज के 1008 कुंडीय जनकल्याण यज्ञ में आया था। 18 मार्च से 27 मार्च तक थीम पार्क में चलने वाले यज्ञ की व्यवस्था स्वामी हरिओम महाराज द्वारा की जा रही है।
22 मार्च को वह अपने पंडित साथियों के साथ सुबह 4 बजे से 8 बजे तक यज्ञ करने के बाद वह सभी सैनी धर्मशाला में नाश्ता करने गए थे। नाश्ते की शिकायत को लेकर जब वो सभी स्वामी हरीओम के पास गए और नाश्ते की शिकायत करने लगे तो वहां मौजूद स्वामी के सुरक्षा कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर गोली चला दी। एक गोली उसकी जांघ में लगी, उसे इलाज के लिए हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।
विज्ञापन
अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने इस गोलीकांड को लेकर खुलासा किया है। उसने बताया है कि महायज्ञ के दौरान खाने पीने से लेकर अन्य व्यवस्था के लिए यज्ञ सम्राट स्वामी हरि ओम ने सोनीपत के रहने वाले रॉबिन को जिम्मेदारी सौंपी हुई है। रॉबिन अपने साथ सुरक्षाकर्मी रखता है। घटना के दिन भी रोबिन के साथ उक्त आरोपी देवेंद्र व जयदीप भी थे। खाने की शिकायत पर भड़के लोगों को पहले उन्होंने समझने की कोशिश की लेकिन जब वह स्वामी हरिओम की कुटिया में जाने का प्रयास करने लगे तो उन्होंने पहले हवाई फायर किया और जब नहीं माने तो सीधी गोली चला दी। गोली दो हथियारों से चलाई गई थी जिनमें से एक गोली आशीष तिवारी को लगी। आप पुलिस आरोपी जयदीप रॉबिन को भी इस मामले में गिरफ्तार करेगी लेकिन फिलहाल वे फरार है।