फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of committing fraud in the name of paying GST arrested

Kurukshetra News: जीएसटी भरने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud in the name of paying GST arrested
कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले जीएसटी भरने व रिफंड के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कृष्णा गेट में चार दिसंबर को दर्ज शिकायत में कार्तिक सिंगला निवासी सेक्टर-सात ने बताया था कि उसकी कंपनी सरकारी ठेके लेकर भवन बनवाने का काम करती है। वह अपनी कंपनी के जीएसटी भरने के लिए करीब पांच साल से रमेश कुमार व सुशील कुमार से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस काम के लिए उसने अपने बैंक की लॉग इन आईडी व पासवर्ड उनको दिया हुआ था। उन्होंने उसको बिना बताए उसके बैंक की आईडी में मोबाइल नंबर व पासवर्ड बदल दिए। उसके आईडी व पासवर्ड मांगने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बना उसे टाल देते थे। किसी तरह उसने आईडी पासवर्ड लेकर जांच की तो पता चला कि उन्होंने अभी तक कोई भी जीएसटी नहीं भरा है जबकि जीएसटी के नाम पर उसके खाते से लाखों रुपये हड़पे जा चुके थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार को मामले में शामिल तफ्तीश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed