फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating retired soldier of Rs 13.50 lakh arrested

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त जवान से 13.50 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating retired soldier of Rs 13.50 lakh arrested
कुरुक्षेत्र। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त जवान के साथ साढ़े 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद इमरान निवासी नॉर्थ ईस्ट गोकुलपुरी दिल्ली ने उपभोक्ता के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर वारदात को अंजाम दिया था। थाना केयूके में एक मार्च को दर्ज शिकायत में जसबीर सिंह निवासी अमीन ने बताया था कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवानिवृत्त है। कुछ दिन पहले उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। बातचीत करते हुए व्यक्ति ने उसे उसकी सिम बंद होने का झांसा देकर लिंक भेजकर एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया था। उसके बाद उसने कोड पूछकर उसकी एफडी से करीब 13.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थाना साइबर टीम ने करते हुए आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed