फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating of 12 lakh rupees in the name of Canada work visa

Kurukshetra News: कनाडा वर्क वीजा के नाम पर 12 लाख की ठगी के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of 12 lakh rupees in the name of Canada work visa
कुरुक्षेत्र। कनाडा वर्क वीजा लगवाने के नाम पर अमीन गांव के मां-बेटे ने मोहाली की एक कंपनी पर ठगी का आरोप लगाया है। रविंद्र ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि कंपनी मालिक राकेश रिक्खी, उनकी पत्नी प्रभा रिक्खी और अन्य सहयोगियों ने झूठे आश्वासन देकर पैसे ऐंठने और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि दिसंबर 2022 में कंपनी ने कनाडा में नौकरी और पारिवारिक वर्क वीजा का लालच दिया। कंपनी ने 3900 कनाडियन डॉलर मासिक वेतन, ग्रीन कार्ड और अन्य सुविधाओं का वादा किया। इसके लिए रविंद्र ने 50 हजार रुपये पंजीकरण फीस और बाद में 11.80 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में आरजी एसोसिएट्स के खाते में जमा किए व अपने व अपनी माता के दस्तावेज उन्हें सौंप दिए। कंपनी ने तीन महीने में प्रक्रिया पूरी करने का वादा किया।
विज्ञापन

दो साल बाद भी विदेश न भेजने पर रकम वापस मांगने पर कंपनी संचालकों ने उन्हें धमकियां दीं। शिकायत में आरोप है कि राकेश और प्रभा रिक्खी ने कई फर्जी फर्मों के जरिए ठगी का जाल फैलाया। मोहाली में इनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पीड़ित रविंद्र ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और 12.30 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 नामजदों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed