{"_id":"6543fe8687700c87810e8dde","slug":"accused-of-cheating-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-7973-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले युवक को फिनलैंड भेजने के मामले में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) से 5.48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया। आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी सीहोर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में मलकीत सिंह निवासी बोढी ने बताया था वह पुलिस विभाग में एसपीओ के पद पर कार्यरत है। दोस्त के फुफेरे भाई गुरप्रीत सिंह ने उसके भाई रोहित को फिनलैंड का वीजा लगाने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 12 लाख रुपये मांगे थे। 26 अक्तूबर 2022 को आरोपी ने रोहित को साक्षात्कार के लिए बुलाया था। तीन दिन बाद आरोपी ने कॉल कर बताया था कि उसके भाई का वीजा लग गया है। इस एवज में आरोपी ने उससे 5.48 लाख रुपये अलग-अलग तारीख में बैंक खाते से और नकद लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी ने रोहित का वीजा और टिकट उसे व्हाट्सएप किया तो जांच में टिकट फर्जी पाई गई थी। उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और मामले की जांच जारी है।