फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused of attack arrested

हत्या की नियत से तेजधार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
accused of attack arrested
हत्या करने की नीयत से तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसविंद्र वासी खिदरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 7 जनवरी को अमरपाल वासी खिदरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मकान के साथ ही सूरजभान का मकान है। सूरजभान से उसका गली की सांझी नाली को लेकर विवाद चल रहा है। 6 जनवरी की शाम वह घर के सामने गली में खड़ा हुआ था। इस दौरान उसने सूरजभान के बेटे जसविंद्र से घर का पानी रोकने की बात कही। इस पर जसविंद्र उससे गाली गलौच करने लगा और सूरजभान, उसके दोनों बेटे प्रवीन व जसविंद्र ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी रेखा, मां मूर्ती देवी, बेटे पंकज व अमन आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अमरपाल के ब्यान पर हत्या करने की नीयत से तेजधार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी जसविंद्र को गांव खिदरपुर से गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed