{"_id":"6676108811c78d6a91037a67","slug":"accused-of-assaulting-neighbor-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119862-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पड़ोसी से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पड़ोसी से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पड़ोसी के साथ मारपीट करके मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिलावर निवासी खरींडवा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना बाबैन में 17 मार्च को दर्ज शिकायत में शीशपाल निवासी बुहाना ने बताया था कि 16 मार्च को उसका भाई संजीव उसके ताऊ के बेटे के साथ अपने घर के सामने खड़ा था। उसी समय संदीप, प्रदीप व बिट्टू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई पर डंडे व गंडासी से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दिलावर को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रांसफार्मर व सामान चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। ट्रांसफार्मर व सामान चोरी के अलग-अलग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुलेमान निवासी आदमपुर जिला अमरोहा, संदीप कुमार उर्फ सोनू निवासी गगसीना मुनक जिला करनाल, मोबिन निवासी अगवानपुर जिला मुरादाबाद व संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी खड़क पंजकूला जिला जेल में ही बंद थे। पुलिस ने उनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था।
थाना शाहाबाद में एसडीओ बिजली विभाग शाहाबाद कार्यालय से प्राप्त शिकायतों में बताया गया था कि छह जनवरी 2023 की रात्रि को राम कुमार व रमेश चंद निवासी सूढ़पुर के खेतों से 16 केवीए और 23 फरवरी 2023 की रात्रि को संधू राम निवासी तेरोरा के खेत से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए उपरोक्त चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा वारदात कबूलने के बाद अदालत के आदेश से उनको कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
अफीम सप्लाई करने का आरोपी दबोचा
कुरुक्षेत्र। डेढ़ किलो अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अफीम सप्लाई करने आरोप में नूर मोहम्मद निवासी खटेटा अलीगंज यूपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि 23 मई 2023 को उनकी टीम शाहाबाद में बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। टीम ने गुप्त सूचना पर रतन लाल व महिला शमनुर निवासी खटेटा को नौगजा पीर के पास से काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अफीम की तस्करी करने के आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।