फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested with two quintals and 23 kg of drugs

Kurukshetra News: दो क्विंटल 23 किलो नशीले पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with two quintals and 23 kg of drugs
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने पंजाब बॉर्डर के पास पिपली प्लाट अधोया गांव से व्यक्ति को 223 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गाड़ियों में नशीला पदार्थ छिपाया हुआ था। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी हरजिंद्र सिंह निवासी दोसांज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका बेटा फरार हो गया। पुलिस ने उनकी दोनों गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए-एक की टीम बिजली पावर हाउस अधोया के पास गश्त कर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सतवीर सिंह और उसका पिता हरजिंद्र सिंह डोडापोस्त, चूरापोस्त बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी अपनी कार को फॉर्च्यूनर व वर्ना में मध्य प्रदेश से डोडापोस्त छिपाकर लाते हैं। आज भी आरोपी अपनी कार में डोडा चूरापोस्त लेकर आए हैं। आरोपियों ने दोनों कार को उनके डेरे में बने मकान में खड़ा किया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर हरजिंद्र सिंह को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार से 223 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed