फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested with two country made pistols and four cartridges

Kurukshetra News: दो देसी कट्टे और चार कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with two country made pistols and four cartridges
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो की टीम ने कैथल के एक बदमाश को दो देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीरबल उर्फ वीर सिंह निवासी मटरवाखेड़ी थाना पुंडरी जिला कैथल के कब्जे से चार कारतूस भी बरामद हुए। आरोपी चोरीशुदा बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में झांसा आया था। आरोपी के खिलाफ पहले लूट, डकैती, चोरी और छीना-झपटी के कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम थाना झांसा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि बीरबल किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में झांसा क्षेत्र में मौजूद है। वह शाहाबाद से चोरी की बाइक पर अजराना कलां से होते हुए सलपानी चौक पर आएगा। आरोपी अपने पास अवैध असलहा भी रखता है। सूचना पर टीम ने सलपानी चौक पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर के बाद टीम को बाइक पर गांव अजराना की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी कट्टे और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed