फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused arrested with illgal arms

मोस्ट वांटेड आरेपी अवैध हथियार के साथ किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
accused arrested with illgal arms
जिला पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू कर लिया। आरोपी सीआईए-2 ने जग प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने वर्ष 2019 में लाडवा से हथियार के बल पर एक कार लूटी थी। इस मामले में लाडवा पुलिस द्वारा वह इनामी अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि राजन पुत्र हरिचंद वासी बन के पास एक देसी कट्टा है और वह इस समय राधा स्वामी सत्संग भवन, बन चुंगी के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच राजन को काबू कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर, एक जिंदा रौंद बरामद किया।
विज्ञापन

सीआईए-2 ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसके पास सन्नी उर्फ मास का आना जाना लगा रहता था। सन्नी अपने साथ एक देसी कट्टा रखता था, जिसको देखकर वह भी देसी कट्टा रखने लगा। सन्नी ने ही उसको कट्टा दिया था। साथ ही कहा था कि जब भी कोई वारदात करनी होगी तो उसे उसके साथ चलना होगा। एक दिन सन्नी उसके पास आया और कहने लगा कि कार लूट को अंजाम देना है। वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर उनके साथ हो लिया और हथियार के बल पर रादौर रोड लाडवा नजदीक आलीशान पैलेस पर जिम के सामने खड़ी एक कार लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed