फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested with 600 grams of opium, Kurukshetra

600 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 600 grams of opium, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने वीरवार को एक व्यक्ति को बिना नंबर की बाइक पर 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अफीम के आपूर्ति देने के आरोपी को भी काबू किया है। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम लाडवा रोड पर गांव मथाना बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि बलकार सिंह अफीम बेचता है। वह आज भी बगैर नंबर की बाइक पर अफीम लेकर लाडवा से पिपली की तरफ आएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारी एईटीओ कुरुक्षेत्र राजेश रोहिल्ला को साथ लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद पुलिस टीम को बगैर नंबर की बाइक पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर उससे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपी बलकार के कब्जे से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि यह अफीम उसने युगल कुमार से खरीदी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी युगल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोदोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियोें को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed