फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for supplying narcotics, Kurukshetra

बीड़ी सिगरेट की आड़ में नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for supplying narcotics, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खोखे पर बीड़ी सिगरेट की आड़ में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में एनसीबी अंबाला की टीम ने एक आरोपी को काबू करके दो किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी ढाबा संचालक के साथ मिलकर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान पर पुलिस ने ढाबा संचालक को भी काबू किया है। टीम ने आरोपी हैप्पी वासी गांव नग्गल घड़ौली (अंबाला) व ढाबा संचालक रविंद्र उर्फ बिंद्रा वासी धंतौड़ी को जेल भेज दिया है।
पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 9 सितंबर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला की टीम त्योड़ा थेह जीटी रोड पिपली-शाहाबाद रोड पर गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि हैप्पी रतनगढ़ के नजदीक एक ढाबा के बाहर एक खोखे में बीड़ी सिगरेट बेचने का काम करता है। वह ढाबा संचालक रविंद्र कुमार के साथ मिलीभगत करके उससे सस्ते दाम पर चूरा पोस्त खरीदता है। खोखे में बीड़ी सिगरेट बेचने की आड़ में चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन

टीम ने डीएसपी को साथ लेकर मौके पर रेड करके खोखे पर बैठे व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूला कि यह चूरापोस्त उसे रविंद्र कुमार उर्फ बिंद्र ने सप्लाई करने के लिए दिया था। आरोपी की पहचान पर पुलिस टीम ने चूरापोस्त सप्लाई करने के आरोपी रविंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed