फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for stealing solar light battery

Kurukshetra News: सोलर लाइट की बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing solar light battery
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। सोलर लाइट की बैटरी चोरी के मामले में थाना पुलिस ने एक और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतनगढ़ गांव के रहने वाले साहिल उर्फ बिल्लो के रूप में हुई है। 28 सितंबर को त्यौड़ा गांव के रहने वाले साहब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर के सामने लगी पंचायती सोलर लाइट की बैटरी को चोरी करते हुए दो युवकों को देखा। जैसे ही उसने शोर मचाया तो एक आरोपी ने बैटरी लेकर भागने की कोशिश की, जबकि दूसरा आरोपी मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी की बैटरी बरामद की और आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांव हरपटपुर के मुस्तफा रूप में हुई। मुस्तफा को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया था। मामले की जांच के बाद अब उक्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद फिर से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed