{"_id":"5e877dde8ebc3e735433b888","slug":"accused-arrest-crime-police-kurukshetra-news-knl270093166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार से मोबाइल व पर्स छीनने के तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार से मोबाइल व पर्स छीनने के तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से छीना झपटी करके उसका मोबाइल व पर्स छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान नितिन उर्फ मोनू, अभिषेक उर्फ सनगल व अमरजीत के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि एक अप्रैल को लाडवा निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में बतौर हवलदार है। उसकी ड्यूटी ई- चालान ब्रांच थाना रादौर में लगी हुई है। एक अप्रैल की शाम को वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर घर जाने के लिए चला था। आठ बजे बस अड्डा गांव बन के नजदीक पत्नी का फोन सुनने के लिए उसने बाइक रोक दी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवकों में से एक युवक ने उससे मोबाइल छीन लिया। दूसरे युवक ने उसको पकड़ लिया तो तीसरे युवक ने उसका पर्स निकाल लिया। जब उसने विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसका हेल्मेट छीनकर उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान यमुनानगर की ओर से आ रही दो-तीन कारों को आते देखकर हमलावर युवक अपनी बाइक पर फरार हो गए। नरेंद्र कुमार ने बताया कि पर्स में करीब आठ हजार रुपये थे। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान तीनों युवक आपस में एक दूसरे का नाम अमरजीत, मोनू और अंकित पुकार रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हवलदार के साथ मारपीट करके उसका मोबाइल व पर्स छीनने के तीनों आरोपी गांव बन के पास घूम रहे है। सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल बरामद करके अदालत में पेश किया जहां से उन तीनों को जेल भेज दिया गया है।