फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, tempo treveler driver died

ट्रक की टक्कर से टैंपो ट्रेवलर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
accident, tempo treveler driver died
मां नैना देवी के दर्शन करने जा रही महिला श्रद्धालुओं से भरी टैंपो ट्रेवलर को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें छह महिला श्रद्धालु जख्मी हुई है, जबकि टैंपो ट्रेवलर चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजस्थान के जिला झुंझुनू गांव चारणवास नेत्री वासी करीब 45 वर्षीय बुधराम पुत्र सुधन राम के रूप में हुई है। घायलों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव खानपुर कोलियां के निकट हुआ। पुलिस को दिये ब्यान में कोहलापुर हाउस वासी सरोज ने बताया कि मीना, राधा, चारू, राजश्री और सुनीता के साथ दिल्ली से शुक्रवार देर रात नैना देवी के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह गांव खानपुर कोलिया के निकट पहुंचे। यहां टैंपो ट्रेवलर का चालक बुधराम नीचे उतर कर टायरों की हवा जांचने लगा। इसी बीच दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी टैंपो ट्रेवलर को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बुधराम जख्मी हो गया। हालांकि महिला श्रद्धालुओं को भी चोटें आई थी, लेकिन गंभीर चोटों के कारण चालक बुधराम की सीएचसी शाहाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी महिला श्रद्धालु वापस दिल्ली अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed