फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, one farmer died, kishan andolan

आंदोलन में हिस्सा लेने जा रही ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident, one farmer died, kishan andolan
ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 60 वर्षीय किसान जगीर सिंह की मौत हो गई है। शनिवार रात करीब 11 बजे नौगजा पीर के पास यह हादसा हुआ। हादसे में कई किसान चोटिल भी हुए है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नरपुर, थाना गुरदासपुर पंजाब निवासी निर्मल सिंह ने कहा कि बीती शाम वह अपने साथी जगीर सिंह, केवल सिंह, हीरा सिंह, बलकार सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दिल्ली किसान आंदोलन में जा रहा था। रात 11 बजे जब वह शाहाबाद के नजदीक नौगजा पीर जीटी रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक चालक ने अपने ट्रक को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए उनके ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में निर्मल सिंह, केवल सिंह, हीरा सिंह व जगीर सिंह जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा उनको शाहाबाद के सामुदायिक केंद्र में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जगीर सिंह को मृत्त घोषित कर दिया। दुर्घटना के पश्चात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed