फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accident on National Highway: Two sanitation workers from Mohali died after being hit by a trailer.

Kurukshetra News: नेशनल हाईवे पर हादसा, ट्राला की चपेट में आने से मोहाली के दो सफाई कर्मियों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accident on National Highway: Two sanitation workers from Mohali died after being hit by a trailer.
शाहाबाद। नेशनल हाईवे 44 पर शनिवार देर रात 11 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें मोहाली नगर निगम के दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा त्यौड़ा थेह गांव के पास उस समय हुआ जब एक ट्राला ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय विशाल और 28 वर्षीय नीरज निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई। दोनों ही मोहाली नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

विशाल अपनी बहन से मिलने के लिए अपने मित्र नीरज के साथ मोटरसाइकिल पर तरावड़ी जा रहा था। रात करीब 11 बजे त्यौड़ा थेह गांव के निकट उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि विशाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। नीरज विवाहित था और उसके पीछे एक बेटी है जबकि विशाल अविवाहित था। हादसे के कारण कुछ समय के लिए जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने तत्परता से सुचारू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानवता की मिसाल बने हेल्पर्स
हादसे की सूचना मिलते ही हेल्पर्स शाहाबाद सोसायटी की एंबुलेंस और टीम तिलक राज अग्रवाल के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए दोनों मृतकों के शवों को सड़क से हटाकर सिविल अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। इतना ही नहीं, परिजनों तक हादसे की सूचना पहुंचाने से लेकर पोस्टमार्टम के बाद शवों को चंडीगढ़ पहुंचाने तक की पूरी जिम्मेदारी भी निभाई। हेल्पर्स संस्था वर्षों से सड़क दुर्घटनाओं में घायल और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed