फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accident on Ladwa Road in Kurukshetra: School van and car collide, seven children injured

कुरुक्षेत्र में लाडवा रोड पर हादसा: कार की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, चार बच्चे जख्मी

Tue, 23 Apr 2024 12:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Apr 2024 12:20 PM IST
सार

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Accident on Ladwa Road in Kurukshetra: School van and car collide, seven children injured
स्कूल वैन और कार की टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

लाडवा रोड पर बोहली-बजीदपुर मोड़ के निकट स्कूल वैन और कार की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद स्कूल वैन सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में स्कूल वैन में सवार चार बच्चे जख्मी हो गए। जख्मी बच्चों को तुरंत पिपली की पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि हादसे में केवल दो ही बच्चों को चोट लगी हैं। घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-29 के स्कूल की वैन सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर लाडवा रोड से स्कूल की तरफ आ रही थी। इस वैन में नौ बच्चे सवार थे। वैन बजीदपुर मोड़ के निकट पहुंची तो चालक ने अचानक वैन को यू-टर्न कट से मोड़ दिया। इसी दौरान लाडवा की तरफ से आई कार उस वैन के पीछे टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही स्कूल वैन पलट गई। वैन के पलटते ही बच्चों मेें चीख पुकार मच गई। वैन के शीशे टूट गए और सीटें उखड़ गईं। हादसे में चार बच्चों को चोट लगने की सूचना है, जबकि स्कूल प्रबंधन मात्र दो बच्चों के जख्मी होने की बात बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बच्चों को तुरंत वैन से निकाला और उनको पास की ही पिपली पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बच्चों को रेफर कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फिलहाल निजी अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कार और स्कूल वैन चालक के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed