फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accelerate paddy lifting; GPS mandatory on lifting vehicles: Shyam Singh Rana

धान उठान में तेजी लाएं, लिफ्टिंग वाहनों पर जीपीएस अनिवार्य : श्याम सिंह राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accelerate paddy lifting; GPS mandatory on lifting vehicles: Shyam Singh Rana
बाबैन। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को अनाजमंडी का दौरा कर धान खरीद एवं उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम राजेश सोनी, मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सिंह, खरीद एजेंसियों के अधिकारियों तथा आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर धान की आवक, खरीद और उठान की स्थिति की समीक्षा की। राणा ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में खरीदे गए धान का उठान जल्द सुनिश्चित किया जाए। मंडी में जगह की कमी न हो और किसानों को फसल लेकर आने में परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान की लिफ्टिंग में लगे सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिससे वाहनों की लोकेशन पर नजर रखी जा सके और उठान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने आढ़ती एवं व्यापारियों से अपील में कहा कि किसानों की फसल का सही वजन सुनिश्चित करने के साथ नमी की स्थिति की सही जानकारी किसानों को दें। इससे मंडी में धान की आवक और खरीद का सही आकलन करने में मदद मिलेगी। सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडी में पेयजल, शौचालय, शेड, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडी में आने वाली फसल के अनुसार उठान की व्यवस्था लगातार प्रभावी रखी जाए ताकि खरीदी गई फसल मंडी में लंबे समय तक न पड़ी रहे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गीता राम, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंदर सैनी, वाइस चेयरमैन जगदीश ढींगरा, नायब सिंह पटाक माजरा, डीएफएससी से अनूप, हैफेड से अमरीश, मंडी एसोसिएशन चेयरमैन लाभ सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिकेश सैनी, महेश गुप्ता, राजेश छलोदी, उपदेश शर्मा, सुरेश सैनी माजरा, जितेंद्र गर्ग, सतबीर रामपुरा, सुखश्याम, रघुवीर सैनी कसीथल, रमेश शर्मा सहित कई आढ़ती एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed