फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   AC mechanic duped of Rs 4.58 lakh by luring him with the promise of earning money on Telegram

Kurukshetra News: टेलीग्राम पर पैसे कमाने का लालच देकर एसी मैकेनिक से 4.58 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
AC mechanic duped of Rs 4.58 lakh by luring him with the promise of earning money on Telegram
कुरुक्षेत्र। शहर के गोशाला बाजार निवासी एसी मैकेनिक समीर खान से टेलीग्राम एप के माध्यम से साइबर ठगों ने 4.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने समीर को काम के बदले रेटिंग देकर आसानी से पैसे कमाने का झांसा दिया और बाद में टैक्स के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

समीर खान ने बताया कि उनकी टेलीग्राम आईडी पर माराल नाम की आईडी से एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि घर बैठे आसानी से पैसे कमाए जा सकते हैं। लालच में आकर उन्होंने काम शुरू किया। आरोपी ने उन्हें टास्क दिए जिनमें दिए गए लिंक को गूगल मैप पर खोलकर विभिन्न स्थानों को स्टार रेटिंग देनी होती थी।
विज्ञापन

10 से 15 दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद ठगों ने समीर का एक खाता बनाया जिसमें करीब आठ लाख रुपये दिखने लगे। जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो सामने से नवलीन अग्रवाल नाम के व्यक्ति से बात हुई जिसने बताया कि इन रुपयों पर टैक्स लगेगा। पहले टैक्स जमा करो, फिर रुपये निकाल सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठग बार-बार अलग-अलग यूपीआई आईडी भेजकर टैक्स के नाम पर रुपये मांगने लगे। समीर खान ने भरोसे में आकर कुल 4.58 लाख रुपये से अधिक विभिन्न यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दिए। इतनी राशि जमा करने के बाद अचानक उनका खाता और टेलीग्राम आईडी बंद कर दी गई। जब उन्होंने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने ठगी होने का पता चलते ही साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करवाई। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed