फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   AC blast in Kurukshetra University's computer lab, burning several equipment including computer systems

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कंप्यूटर लैब में एसी ब्लास्ट, कंप्यूटर सिस्टम सहित कई उपकरण जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
AC blast in Kurukshetra University's computer lab, burning several equipment including computer systems
कुरुक्षेत्र। इस विंडो एसी में हुआ ब्लास्ट। संवाद - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन बिल्डिंग में चल रहे कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग की लैब नंबर दो में शुक्रवार दोपहर एयर कंडीशनर (एसी) में ब्लास्ट होने से आग लग गई। इससे लैब में रखे कंप्यूटर सिस्टम और स्प्लिट एसी तक के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान लैब में 35 विद्यार्थी प्रैक्टिकल दे रहे थे। तेज धमाके के बाद लैब धुएं से भर गई। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन






गनीमत रही कि लैब में मौजूद प्रोफेसर और सभी विद्यार्थी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। इस मामले में छात्रों ने बताया कि बीसीए का प्रैक्टिकल चल रहा था। लैब के एक हिस्से में सभी विद्यार्थी कंप्यूटर पर बैठकर अपना प्रैक्टिकल दे रहे थे। तभी अचानक बड़ा धमाका हुआ और पूरा कमरा धुएं से भर गया। छात्रों ने बताया कि यह मामला करीब एक से डेढ़ बजे का है। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्टाफ ने मदद की और तुरंत अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया और साथ ही फायर ब्रिगेड और यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी को सूचना दी गई।
विज्ञापन




विभाग के निदेशक डॉ. राकेश ने बताया कि घटना के समय लैब में प्रैक्टिकल चल रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि अचानक एसी में ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से फैल गई। स्टाफ ने तुरंत लैब खाली करवाकर छात्रों को नीचे भेजा। फिलहाल असल कारण क्या रहे उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीमा कंपनी ने भी मौके पर दौरा किया। उन्होंने कहा कि लैब को पूरी तरीके से सील रखा जाए, ताकि कंपनी की तरफ से निरीक्षण करने के बाद उस आधार पर रिपोर्ट बनाकर कंपनी को भेज सकें।


लैब में करीब 50 से ज्यादा कंप्यूटर और कई एसी मौजूद


निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि बड़ा हादसा बच गया है। लैब में करीब 50 से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम थे, अगर वे आग पकड़ लेते तो हादसा बढ़ सकता था। हालांकि इस हादसे में करीब 5 से 7 कंप्यूटर जलकर राख हो गए हैं। हमारी प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित निकालने की थी, उसमें हम सफल हुए।



इसी बिल्डिंग में हैं ये भी कार्यालय


जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ इसी में केयू के पीआरओ, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, सभी विभागों के डीन, डीएन अकादमिक, प्रोक्टर आदि के मुख्य कार्यालय मौजूद हैं। इन कार्यालयों में कार्य कर रहे कर्मी भी इस घटना के बाद दहशत में आ गए।

कुरुक्षेत्र। इस विंडो एसी में हुआ ब्लास्ट। संवाद

कुरुक्षेत्र। इस विंडो एसी में हुआ ब्लास्ट। संवाद- फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र। इस विंडो एसी में हुआ ब्लास्ट। संवाद

कुरुक्षेत्र। इस विंडो एसी में हुआ ब्लास्ट। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed