फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   AAP will open the account of victory for Haryana from Kurukshetra itself: Dr. Sandeep Pathak

कुरुक्षेत्र से ही हरियाणा के लिए आप खोलेगी जीत का खाता : डॉ. संदीप पाठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
AAP will open the account of victory for Haryana from Kurukshetra itself: Dr. Sandeep Pathak
कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की जीत को लेकर न केवल यहां मोर्चा संभाल लिया बल्कि बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी रणनीति भी बनाई। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। गांव भगवानपुर के सरपंच लक्ष्मण दास सहित कई लोग पार्टी में शामिल हुए। बैठक में डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को अगले दो महीने तक कुरुक्षेत्र में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को 183 सर्किल में बांट दिया है। इन पर एक सर्किल इंचार्ज को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं इसी के तहत पांच गांवों पर भी एक पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में रुकेंगे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर घर तक जाएंगे। आम आदमी पार्टी हरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ही हरियाणा में जीत का खाता खोलेगी और हरियाणा में इंडिया गठबंधन भाजपा को सभी 10 लोकसभा सीटों पर एकतरफा बहुमत से हराएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी। इस बार कुरुक्षेत्र के धर्मयुद्ध में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। इस बार जनता अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन



डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने की और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एकजुट होकर भाजपा को हराएगी। वहीं अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार दिया है और सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed