{"_id":"58a09f2a4f1c1b5f7ed83ffa","slug":"aap-karmayuddh-will-start-from-kurukshetra-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुरुक्षेत्र से कर्मयुद्ध शुरू करेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र से कर्मयुद्ध शुरू करेगी आम आदमी पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से कर्मयुद्ध शुरू करेगी आम आदमी पार्टी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र से कर्मयुद्ध शुरू करेगी। इससे वर्तमान प्रदेश सरकार की असलियत सामने लाई जाएगी और पार्टी संगठन को भी मजबूत किया जाएगा। यह ऐलान जाट धर्मशाला में पार्टी के 300 इंकलाबी कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन में अंतिम दिन रविवार को किया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन में निर्णय किया गया कि एक माह के भीतर पार्टी की ओर से लोकसभा क्षेत्र, जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर सभी प्रकोष्ठों का गठन करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यालय खोले जाएंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि कार्यकर्ताओं व नेताओं के बल पर आम आदमी पार्टी आज प्रदेेश में पूरी तरह से विपक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने साथ 100 परिवार जोड़ने का लक्ष्य देते हुए कहा कि आप के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर झंडे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और लोकसभा क्षेत्रों में सामाजिक लोगों को भी अपने साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
शिविर में भाग लेने वाले इंकलाबी कार्यकर्ता न केवल पार्टी संगठन का विस्तार करेंगे बल्कि आम लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध लामबंद करेंगे। जयहिंद ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस व इनेलो ने जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है। इसे खत्म करने के लिए हल्लाबोल अभियान चलाने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्टी के 300 इंकलाबी कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
दिल्ली के विधायकों ने बढ़ाया उत्साह
दो दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित किए गए विभिन्न सत्रों में दिल्ली के कई विधायकों ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर रिठाला , दिल्ली के विधायक महेंद्र गोयल, नरेश यादव के अलावा कई विधायकों ने भाग लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली सरकार की उपलब्धियां हरियाणा के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले शनिवार को प्रथम दिन दिल्ली के विधायक दिनेश मानियाल व एनडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन मजबूत बनाने के गुर दिए।
क्रांति कलेंडर बना आकर्षण का केंद्र
देश को आजादी दिलाने वाले शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए आम आदमी पार्टी ने एक कलेंडर का भी विमोचन किया। इसे क्रांति कलेंडर का नाम दिया गया है। इस कलेंडर को पूरी तरह से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को समर्पित किया गया है।