{"_id":"687d8aab624abde3e904afe9","slug":"a-youth-accused-of-illegal-possession-of-arms-was-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-696973-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अवैध रूप से असला रखने का आरोपी युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अवैध रूप से असला रखने का आरोपी युवक पकड़ा
Mon, 21 Jul 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने अवैध रूप से असला रखने के आरोप में जिला कैथल के जखोली गांव के राकेश कुमार उर्फ छोटा को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
टीम को सूचना मिली थी कैथल के जखोली गांव का राकेश कुमार हथियार लेकर वीआईपी घाट ब्रह्मसरोवर के पास बनी पार्किंग में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने वीआईपी घाट पार्किंग पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक युवक वहां संदिग्ध रूप से घूमता नजर आया, शक के आधार पर पूछताछ के बाद राकेश कुमार को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-- -- -- -- --