{"_id":"6910e9c8f640f5a6400e29ac","slug":"a-young-woman-was-duped-of-rs-1953-lakh-in-the-name-of-share-market-through-an-instagram-advertisement-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145095-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिये शेयर मार्केट के नाम पर युवती से 19.53 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिये शेयर मार्केट के नाम पर युवती से 19.53 लाख ठगे
Mon, 10 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ निवासी एक युवती के साथ शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी हुई। ठगों ने इंस्टाग्राम विज्ञापन, फर्जी एप और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 19.53 लाख रुपये हड़प लिए।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम पर कम निवेश से दोगुना मुनाफे का विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन फॉर्म भरा जिससे ठगों को केवाईसी सहित पूरी निजी जानकारी मिल गई। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां एक युवती एडमिन के नाम पर लगातार संपर्क में रही।
विज्ञापन
ठगों ने एक फर्जी एप डाउनलोड करवाया और आईपीओ में निवेश के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाए। 21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक सात बार में कुल 19.53 लाख आरटीजीएस से भेजे गए। एप पर लाभ दिखाया गया लेकिन वे पैसे नहीं निकले। पैसे निकालने पर एडमिन ने 32 लाख अतिरिक्त जमा करने की शर्त रखी। इसके बाद युवती को ठगी का आभास हुआ। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को ट्रेस कर ठगी में प्रयोग बैंक खातों को फ्रिज करवाने में जुटी हुई है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से बचें, क्योंकि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक होना ही सबसे बड़ा उपाय है।
विज्ञापन