फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A two-degree rise in temperature increased the heat, making it hot all day long.

Kurukshetra News: तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी से बढ़ी गर्माहट, दिनभर महसूस हुई तपिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A two-degree rise in temperature increased the heat, making it hot all day long.
कुरुक्षेत्र। मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार को तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिनभर गर्माहट बनी रही। धूप तेज होने के कारण लोगों को दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण लोगों को एक ही दिन में दो तरह के मौसम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड के चलते लोग अभी भी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, जबकि दोपहर में गर्मी बढ़ने से हल्के कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने का कहना है कि आने वाले सप्ताह में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो जल्द ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी।
विज्ञापन



गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल पर असर : डॉ. कर्मचंद
कृषि उप निदेशक डॉ. कर्म चंद ने कहा कि बदलते मौसम का असर गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों पर साफ दिखने लगा है। दिन में बढ़ती गर्मी और रात की हल्की ठंड के कारण फसलों की वृद्धि प्रभावित हो रही है। गेहूं की फसल में दाने भरने की अवस्था पर तापमान बढ़ने से उत्पादन घटने की आशंका रहती है। खासकर हरी सब्जियों पर तापमान के उतार-चढ़ाव से रोग और कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। समय पर दवा छिड़काव और फसलों की नियमित निगरानी करनी चाहिए, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed