{"_id":"68b4aad2bec026addf0072a4","slug":"a-truck-loaded-with-plywood-overturned-after-hitting-a-divider-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-727967-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्लाइवुड से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराने से पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्लाइवुड से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराने से पलटा
विज्ञापन
रादौर मार्ग पर पलटा प्लाई से भरा ट्रक।
लाडवा। लाडवा-रादौर मार्ग पर गांव बन मोड़ के नजदीक एक प्लाइवुड से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराने के कारण पलट गया। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
ट्रक चालक देवेंद्र यादव ने बताया कि वह यमुनानगर से प्लाइवुड लादकर मध्यप्रदेश जा रहा था। अचानक गांव बन मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक के आगे आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। बाइक सवार और चालक दोनों सुरक्षित बच गए, लेकिन ट्रक में भरी प्लाइवुड सड़क पर बिखर गई और सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।