{"_id":"5787e5214f1c1b737e13d840","slug":"a-truck-carrying-50-cattle-three-arrested-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रक में 50 पशु ले जा रहे, तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्रक में 50 पशु ले जा रहे, तीन को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक ट्रक में 50 पशुओं को ठूंस ठूंस कर ले जाने वाले तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को लाडवा पुलिस की टीम बाबैन रोड पर स्थित पीर के पास गश्त पर थी। सहायक उपनिरीक्षक दलबीर सिंह ने बाबैन की तरफ से आते हुए एक ट्रक को शक के आधार पर रुकवाया। ट्रक की जांच करने पर इसमें बड़ी संख्या में पशु मिले। जिसमें 13 भैंसे और 37 कटडे़ शामिल थे। यह पशु उत्तरप्रदेश ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने पशुक्रूरता के तहत सहारनपुर के मुनीर, आदिल और गंगोह के शादाब को गिरफ्तार कर लिया।