{"_id":"67c0bf47c885e84cab02bdbd","slug":"a-third-person-lost-his-life-in-an-accident-due-to-a-fight-between-two-drivers-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-591530-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो चालकों के झगड़े में तीसरे की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो चालकों के झगड़े में तीसरे की हादसे में गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दो चालकों में विवाद के चलते सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीसरे चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को गंभीर चोट आई है।
हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक व कैंटर चालक अपनी गाड़ी सड़क पर रोककर झगड़ा कर रहे थे। उसी समय पीछे आ रहे कैंटर ने उनकी गाड़ियों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गौरव ठाकुर के रूप में हुई है, जिसकी पूरी जानकारी फिलहाल पुलिस लेने में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार निवासी शाहपुर चौधरी जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश ने बताया कि हादसा बुधवार रात एक बजे के आसपास जिरबड़ी गांव के समीप नेशनल हाईवे 44 पर हुआ। उसने ट्रक चालक रमेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपना ट्रक अपनी लाइन से हटाकर दूसरी लाइन में ले आया और उसके कैंटर के आगे लाकर खड़ा कर दिया। इसके चलते पीछे आ रहे कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये एलएनजेपी नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गौरव ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। घायल हुए लोगों में ट्रक चालक रमेश, कैंटर चालक संजय कुमार और कैंटर क्लीनर रतन सिंह का उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे में घायल संजय व रतन सिंह के बयान पर आरोपी ट्रक चालक रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।