{"_id":"67d88670c1a85395f80ece89","slug":"a-sports-center-of-excellence-will-be-built-in-kurukshetra-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132777-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनेगा उत्कृष्ट खेल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनेगा उत्कृष्ट खेल केंद्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक उत्कृष्ट खेल केंद्र स्थापित करने का प्रावधान किया है। यह केंद्र भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से संचालित केंद्रों की तर्ज पर बनाया जाएगा, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस घोषणा से खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इससे जिले में खेल सुविधाओं का स्तर बढ़ेगा।
इस उत्कृष्ट खेल केंद्र में विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं और बेहतरीन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस केंद्र में एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी सहित अन्य प्रमुख खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी के साथ केंद्र में खिलाड़ियों को नवीनतम तकनीकों से प्रशिक्षित करने के लिए आधुनिक उपकरणों को प्रयोग में लाया जाएगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहले से ही शैक्षणिक के साथ खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। अब केंद्र उभरते खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा तथा कुवि के खिलाड़ियों को ओर भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि उन्हें बेहतरीन कोच और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
बॉक्स
रूपरेखा की जाएगी तैयार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में कुवि में उत्कृष्ट खेल केंद्र बनाने का जिक्र किया है। फिलहाल इस योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का यह कदम खेलों की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा।