फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A speeding auto collided with a bike on the banks of Brahmasarovar, three youths injured

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर तट पर तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A speeding auto collided with a bike on the banks of Brahmasarovar, three youths injured
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार और बेकाबू ऑटो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।
विज्ञापन

घायलों को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवकों के कंधे में गंभीर चोट आई हैं, जबकि तीसरे युवक की टांग टूट गई है। घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के पास इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और भागे हुए ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। केयूके थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने नागरिकों से सावधानी बरतने और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत देने की अपील करते हुए बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। मामले किसी भी प्रकार की कोई शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed