फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A six lane road constructed on 45 year old sewerage at a cost of Rs. 5.58 crores collapsed

Kurukshetra News: 45 साल पुराने सीवरेज पर बनाई 5.58 करोड़ की लागत की छह मार्गीय सड़क धंसी

Wed, 06 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 06 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
A six lane road constructed on 45 year old sewerage at a cost of Rs. 5.58 crores collapsed
कुरुक्षेत्र। मंगलवार की दोपहर रेलवे रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अचानक सड़क धंस गई, जिससे राहगीरों व आसपास के दुकानदार भयभीत नजर आए। जनस्वास्थ्य विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया और ट्रैफिक को एकतरफा कर दिया गया। इससे लोगों को भारी परेशानी से भी जूझना पड़ा। धंसी सड़क की वजह सीवरेज लाइन में आई रुकावट मानी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जनस्वास्थ्य विभाग की टीम यहां सीवरेज की सफाई कर रही थी, लेकिन मशीन से समस्या का समाधान नहीं हो पाया। मंगलवार को जब कर्मचारी खुदाई कर रहे थे, तभी सड़क करीब पांच से छह फीट नीचे धंस गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन वहां नहीं था।
विज्ञापन


बॉक्स
45 साल पुरानी सीवरेज लाइन पर नई सड़क का निर्माण
साल 1980 में डाली गई सीवरेज लाइन पर वर्ष 2016 में करीब 5.58 करोड़ की लागत से गुरुद्वारा छठी पातशाही से पुरानी तहसील तक सड़क का सुंदरीकरण हुआ था। लेकिन सीवरेज व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर महज चार जगहों पर ही मेन होल बनाए गए हैं, जिससे सफाई करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
मानसून में ही जागते हैं अधिकारी : नरेश कुमार
दुकानदार नरेश कुमार ने कहा कि हर साल सिर्फ मानसून आने पर ही सीवरेज की सफाई होती है। विभाग को समय रहते सफाई करनी चाहिए ताकि बारिश के समय परेशानी न हो।


बॉक्स
ज्यादा दूरी पर बने मैन होल, सफाई मुश्किल : राजेंद्र
दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर गुरुद्वारा साहिब तक सिर्फ चार ही मैन होल हैं, जिससे सीवरेज की सफाई ठीक से नहीं हो पाती और रुकावटें बनती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से पहले सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करना चाहिए था।



बॉक्स
सीवरेज लाइन में रुकावट, काम जारी : सुमित गर्ग
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुमित गर्ग ने बताया कि रेलवे रोड पर सीवरेज लाइन में रुकावट आई है। मशीनों की सहायता से इसे खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब लाइन को उखाड़कर मरम्मत की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed