फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A review meeting was held for International Yoga Day at Shri Krishna Ayush University

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए हुई समीक्षा बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A review meeting was held for International Yoga Day at Shri Krishna Ayush University
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु बुधवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने शिक्षकों, अधिकारियों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में शिक्षक,गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थियों सहित सभी की सहभागिता अनिवार्य होगी। आयुष पद्धति का मूल आधार योग और जीवनशैली में सुधार है। ऐसे में विश्वविद्यालय के सभी सदस्य योग को न केवल अपनाएं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनें। कुलपति ने निर्देश दिए कि हर विभाग योग दिवस में भागीदारी को प्राथमिकता दें, प्रतिभागियों की सूची समय रहते उपलब्ध कराएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन प्राप्त होता है, यह दिनचर्या का अनिवार्य अंग बनना चाहिए।
विज्ञापन







विवि में दो दिवसीय योगाभ्यास का आयोजन
कुलपति प्रो. धीमान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 19 और 20 जून को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में पूर्वाभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में भी सभी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। सुबह सात से आठ बजे तक शिक्षक एवं विद्यार्थी, आठ से नौ बजे तक अधिकारी एवं कर्मचारी, नौ से 10 बजे तक अन्य कर्मचारी और 11 से दोपहर 12 बजे तक स्वच्छता सिपाही और माली योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed