फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A review meeting of health centres across the state will be held in virtual mode from November 3.

Kurukshetra News: वर्चुअल मोड पर 3 नवंबर से होगी प्रदेशभर के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा बैठक

Thu, 30 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A review meeting of health centres across the state will be held in virtual mode from November 3.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर के स्वास्थ्य केंद्रों व जिला नागरिक अस्पतालों की वर्चुअल मोड में 3 से 11 नवंबर तक समीक्षा बैठक होगी। बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के साथ प्रदेशभर के अस्पतालों से अधिकारी व कर्मचारी जुड़ेंगे। बैठक में दवा से लेकर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विचार-विमर्श किया जाएगा। खामियां मिलने पर अधिकारियों को जवाबदेह भी ठहराया जाएगा। बैठक सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कॉन्फ्रेंस हॉल उप सिविल सर्जन कार्यालय पंचकुला के नोडल अधिकारियों के साथ होगी। विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को तीन साल के केडीआई, केपीआई के आंकड़ों व अप्रैल से जून, जुलाई से दिसंबर के विस्तृत आंकड़ों के साथ पिछले छह माह की उपलब्धियों की रिपोर्ट भी मांगी।

किस तारीख में किस विभाग से संबंधित होगी बैठक
तारीख विभाग
3 नवंबर मातृ स्वास्थ्य
4 नवंबर बाल स्वास्थ्य
6 नवंबर आरबीएसके/आरकेएसके और एनीमिया
7 नवंबर एनयूएचएम और एएएम
10 नवंबर रेफरल ट्रांसपोर्ट और आईटी/एचएमआईएस
11 नवंबर प्रतिरक्षा

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से होगी बैठक
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि वर्चुअल मोड पर 3 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेशभर के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा बैठक होगी जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed