Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A pipeline for drainage will be laid on Barsat Road.

Kurukshetra News: बरसत रोड पर जलनिकासी के लिए बिछेगी पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A pipeline for drainage will be laid on Barsat Road.
विकास कार्यों को लेकर अ​धिकारियों से बात करते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : पीए
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए मेयर कोमल सैनी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इसमें बरसात रोड पर जलभराव की समस्या, जीटी रोड चौड़ीकरण और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई। मेयर ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास और नागरिकों की समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता है। उन्हाेंने कहा कि बरसत रोड पर हर वर्ष होने वाले जलभराव से निपटने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

इसे सीधे नूरवाला स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जोड़ा जाएगा। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु होने और स्थानीय निवासियों व राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। मेयर ने अधिकारियों को कार्य जल्द शुरू करने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खादी आश्रम के सामने जलभराव पर भी मंथन
जीटी रोड चौड़ीकरण और खादी आश्रम के सामने जमा होने वाले पानी की समस्या को लेकर एनएचएआई, निर्माण कंपनी एलएंडटी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की गई। इसमें चौड़ीकरण कार्य की प्रगति, तकनीकी बाधाओं और ड्रेनेज व्यवस्था पर चर्चा हुई। मेयर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा।

---------
आईसीसीसी से एक जगह होगी शहर की निगरानी
आईसीसीसी प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सेवाओं की निगरानी एकीकृत डिजिटल प्रणाली से की जाएगी। मेयर ने अधिकारियों को परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि इसे लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed