फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A new record will be set with the Yoga Maha Kumbh on June 21: Jindal

21 जून को योग महाकुंभ से स्थापित होगा नया कीर्तिमान : जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A new record will be set with the Yoga Maha Kumbh on June 21: Jindal
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर 21 जून को होने वाले योग महाकुंभ में कुरुक्षेत्र एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक लाख योग साधकों के एक साथ योग करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन यहां पर आंकड़े से काफी ज्यादा संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह कहना है सांसद नवीन जिंदल का।
विज्ञापन


उन्होंने वीरवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम स्थल ब्रह्मसरोवर व मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों के कार्यक्रम में पहुंचने, बैठने, योग करने संबंधित सभी जानकारियों को हासिल किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को अन्य जिलों में दिखाए जाने और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ब्रह्मसरोवर पर दिखाए जाने की व्यवस्था का भी ब्यौरा लिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 21 जून को राज्य स्तरीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों के साथ योग करेंगे और यह क्षण कुरुक्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और यादगार होंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा ले और विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed