फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A moving car caught fire in front of a petrol pump, a major accident was averted.

Kurukshetra News: चलती कार में पेट्रोल पंप के सामने लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Wed, 20 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 20 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire in front of a petrol pump, a major accident was averted.
कुरुक्षेत्र। कार में लगी आग पर काबू पाते फायरकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट रोड पर पुराना बस अड्डा के समीप पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगाें ने कूदकर जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
गांव बीड़ अमीन के रहने वाले बुजुर्ग लखविंद्र सिंह अपने परिवार की चार महिलाओं को साथ लेकर बाजार में पहुंचे थे, जहां खरीदारी के बाद वे लौटने लगे। दोपहर के समय जब वे पुराना बस अड्डा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष पहुंचे तो अचानक ही कार के इंजन से धुआं उठने लगा और कार के अंदर भी फैल गया। लखविंद्र सिंह ने आनन-फानन में कार को साइड में लगाया तो सभी लोग बाहर निकल दूर खड़े हो गए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर किसी कार्य के चलते खड़े दमकल कर्मी संदीप दीक्षित ने पेट्रोल पंप से फायर टेंडर लेकर आग बुझाने का प्रयास किया तो वहीं साथ ही दमकल केंद्र पर भी सूचना दी। कुछ ही देर में गाड़ी पहुंची तो कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। लखविंद्र सिंह ने बताया कि पहले कार में अंदर बैठे हुए धुआं होने का आभास होने लगा और देखते ही देखते कार धुएं से भर गई तो वहीं इंजन में हल्का धमाका भी हुआ। गनीमत रही सभी सुरक्षित बच गए। उधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed