{"_id":"123c655f5d5e84eef18c9fecf7b0cd65","slug":"a-married-women-got-out-from-house-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
नंद कॉलोनी निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर उसे मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में थाना पिहोवा पुलिस ने उसके पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2011 को जसमेर सिंह निवासी असंध से हुई थी। विवाह के कुछ समय पश्चात ही उसका पति जसमेर सिंह, सास कुलवंत कौर और ससुर प्रीतम सिंह उसे मायके से 10 लाख रुपये या गाड़ी लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। पांच मार्च 2013 को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। उसने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर उसके परिजन आ गए और उसे घर ले गए। कुछ समय बाद उसके परिजन पंचायत लेकर उसके ससुराल पहुंचे। वहां पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से निकाल दिया। कहा कि हमने बेटे की दूसरी शादी कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित हरप्रीत कौर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन