{"_id":"684b3419f02bf4fe00027c1a","slug":"a-laborer-who-climbed-a-tree-to-pluck-mangoes-died-after-falling-down-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137198-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े मजदूर की नीचे गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े मजदूर की नीचे गिरने से हुई मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अंटेड़ी गांव में वीरवार को दोपहर 12 बजे आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी महिंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार महिंद्र सुबह गांव के एक जमींदार के खेत में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था।
दोपहर में काम के बाद वह एक आम के पेड़ के नीचे आराम करने बैठा। इस दौरान उसे पेड़ पर कच्चे आम दिखे, जिन्हें तोड़ने के लिए वह बिना सीढ़ी के पेड़ पर चढ़ गया।
चढ़ते समय टहनी से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर खेत मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिंद्र को उठाया, जिसके बाद उसने कुछ देर बात की और खुद को ठीक बताकर अस्पताल जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
कुछ ही मिनटों में महिंद्र दोबारा जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।