फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A Karnal youth was duped of Rs 1.40 lakh in the name of a work visa.

Kurukshetra News: वर्क वीजा के नाम पर करनाल के युवक से 1.40 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A Karnal youth was duped of Rs 1.40 lakh in the name of a work visa.
कुरुक्षेत्र। वर्क वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर करनाल के एक युवक से 1.40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने झूठे वादों के सहारे पैसे ऐंठे और अब अपना कार्यालय छोड़कर भाग गए। उनके मोबाइल नंबर भी बंद हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

करनाल के रमाना रमानी निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह विदेश में नौकरी के लिए वर्क वीजा प्राप्त करना चाहता था। इसके लिए वह कुरुक्षेत्र के ई मी सर्विस सेंटर पहुंचा। सेंटर के संचालक मधू शंकर, रविंद्र उर्फ रोकी और उनकी सहयोगी मनजोत कौर ने उसे जल्दी वीजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों के आश्वासनों पर भरोसा कर उसने मधू शंकर और रविंद्र के खातों में 15 बार में कुल 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए। थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई गई व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed