फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A huge gathering will be held on the 350th martyrdom anniversary of Shri Guru Tegh Bahadur Sahib

Kurukshetra News: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350 सालाना शहीदी शताब्दी पर होगा विशाल समागम

Mon, 04 Aug 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 04 Aug 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
A huge gathering will be held on the 350th martyrdom anniversary of Shri Guru Tegh Bahadur Sahib
कुरुक्षेत्र। धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताब्दी जींद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री धमतान साहिब में मनाई जाएगी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने शहीदी शताब्दी पर 30 नवंबर को विशाल समागम करवाने की तैयारियां शुरु कर दी है। 50 एकड़ में मनाए जाने वाले इस समागम में देश-विदेश से संगत पहुंचेगी। प्रदेश के हर जिले के लिए एक सेक्टर होगा। ये जानकारी कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कमेटी मुख्यालय पर बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताब्दी गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धमतान साहिब में मनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 160 सदस्य कमेटी भी जल्द बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समागम में 350 घंटे तक खंड पाठ लड़ी चलेगी। शहीदी शताब्दी होने के कारण समागम के दौरान लंगर बिल्कुल सादा रखने का फैसला लिया गया है। किसी भी प्रकार का फास्ट फूड लंगर में वितरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम दौरान कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जबकि कई धार्मिक विचार गोष्ठियां भी करवाई जाएगी, जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। इसके अलावा ऐतिहासिक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी, जो कि संगत को गुरु साहिब के जीवन इतिहास की जानकारी मुहैया करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed