फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A horrific accidentCar caught fire after colliding with a truck, killing Kaithal's ADA and his cousin.

Kurukshetra News: भीषण हादसा ट्रक की भिड़ंत में कार में लगी आग, कैथल के एडीए व मौसेरे भाई की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A horrific accidentCar caught fire after colliding with a truck, killing Kaithal's ADA and his cousin.
कुरुक्षेत्र। मृतक एडीए रविंद्र कुमार।
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर खानपुर गांव के पास शनिवार रात करीब 12:30 बजे कार और ट्रक की भिड़ंत में कार में आग लग गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कैथल कोर्ट में तैनात अतिरिक्त जिला आटॉर्नी (एडीए) यानी सरकारी वकील हथीरा गांव के रहने वाले रविंद्र कुमार (30) और बारना निवासी कमल (25) के रूप में हुई है। रविंद्र पिछले साल मार्च में ही एडीए बने थे। वे अविवाहित थे और एक टांग से दिव्यांग थे। घर में उनका रिश्ता तय होने की बात चल रही थी। कमल खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन

रविंद्र अपनी मौसी के घर बारना से लौट रहे थे। उनके साथ मौसी का लड़का कमल भी था। रिश्तेदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनका ताऊ पाला राम कैंसर से पीड़ित है। रात में हालत बिगड़ने की सूचना मिली तो कमल और रविंद्र कार में सवार होकर निकले और वह भी बाइक पर अस्पताल की ओर चल पड़ा। खानपुर के पास ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के बोनट में आग लग गई और उसमें सवार दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। डायल-112 से एंबुलेंस बुलाकर दोनों को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रविंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग पर जब तक काबू पाया तब तक कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा, जिसे आग बुझाने के बाद बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। ज्योतिसर पुलिस ने गुरविंदर की शिकायत पर वाहन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी संदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि दोनों की मौत हादसे में चोट लगने से हुई है। उनके सिर, छाती व पेट में गंभीर चोटें थीं।

कुरुक्षेत्र। मृतक एडीए रविंद्र कुमार।

कुरुक्षेत्र। मृतक एडीए रविंद्र कुमार।

कुरुक्षेत्र। मृतक एडीए रविंद्र कुमार।

कुरुक्षेत्र। मृतक एडीए रविंद्र कुमार।

कुरुक्षेत्र। मृतक एडीए रविंद्र कुमार।

कुरुक्षेत्र। मृतक एडीए रविंद्र कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed