फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A grand welcome to the Prabhat Pheri on Mahashivratri, devotees were mesmerized by the hymns.

Kurukshetra News: महाशिवरात्रि पर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत, भजनों से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A grand welcome to the Prabhat Pheri on Mahashivratri, devotees were mesmerized by the hymns.
शाहाबाद। आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करते अतिथि। विज्ञप्ति
शाहाबाद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्राचीन श्री शिव मंदिर की ओर से प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। रविवार को प्रभातफेरी का आयोजन रविवार को विशेष उत्साह के साथ किया गया। प्रभातफेरी जब सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान काला आहूजा के निवास पर पहुंची तो उनका परिवार से राजू आहूजा, दीपक आहूजा, हीना आहूजा और मोहित आहूजा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंडित सुनील सेमवाल ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन


प्रभातफेरी की शुरुआत अजय मोंगा की ओर से ओम नम: शिवाय महामंत्र की मधुर धुन से हुई और अंकुश गोयल ने गणपति वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। भजनों की शृंखला में आरती, गगन आहूजा, स्वर्ण कौर, गौरव ठकराल, अवशीष शर्मा, प्रदीप करावा, गंगा रमन और गुलशन मयूर ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। पंडित प्रहलाद मिश्र ने भी भक्तों को भक्ति रस में सराबोर किया।
विज्ञापन


सभा की ओर से प्रधान जगमोहन मनचंदा, विधायक रामकरण, पूर्व नपा प्रधान हरीश कवातरा और मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा ने काला आहूजा और उनके परिवार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंगलवार की प्रभातफेरी का आयोजन अशोक रहेजा और पवन रहेजा की ओर से मोहल्ला सुभाष नगर स्थित आनंदपुर कुटिया चौक पर किया जाएगा। मयंक तुली, अंकुश धवन और पुनीत चड्डा की ओर से ओम जय शिव ओंकारा आरती के साथ प्रभातफेरी का समापन हुआ। इस मौके पर सुदर्शन कक्कड़, मलिक विजय आनंद, बलदेव मदान, गगन आहूजा, भीम मदान, रवि आहूजा, सुनील भसीन, राजीव जुनेजा, राजीव अरोड़ा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed