{"_id":"6480f35e0af452ad5508ee44","slug":"a-grand-statue-of-maharishi-dadhichi-will-be-installed-on-the-contiguous-lake-kurukshetra-news-c-18-1-143361-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर पर स्थापित की जाएगी महर्षि दधीचि की भव्य प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर पर स्थापित की जाएगी महर्षि दधीचि की भव्य प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। केडीबी की ओर से धर्मनगरी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि की भव्य और सुंदर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विभाग की ओर से इस प्रतिमा को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 से पहले स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे मूर्तिकार राम सुतार और अनिल सुतार तैयार करेगें। इस प्रतिमा पर केडीबी की ओर से लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। ये जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बैठक में दी।
मूर्तिकार अनिल सुतार ने बुधवार को आयोजित बैठक में महर्षि दधीचि प्रतिमा का मॉडल दिखाया। वहीं निवर्तमान मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा और अन्य अधिकारियों ने भी महर्षि दधीचि के मॉडल को देखा। इस दौरान सन्निहित सरोवर के अन्य विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि केडीबी की ओर से सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा को स्थापित करने की घोषणा प्रदेश सरकार की तरफ से की गई थी। इस घोषणा के अनुसार महर्षि दधीचि की प्रतिमा को तैयार करने की जिम्मेवारी प्रसिद्घ मूर्तिकार राम सुतार को सौंपी गई है। इस प्रतिमा के मॉडल स्वरूप को देख लिया है। मूर्तिकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले प्रतिमा को सन्निहित सरोवर पर स्थापित कर देंगे।