{"_id":"6b03518f22c313c9c80a64b5","slug":"a-grand-chariot-procession-of-lord-brahma-will-be-taken-out-featuring-52-tableaux-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164427-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 52 झांकियों के साथ निकलेगी भगवान ब्रह्मा जी की भव्य रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 52 झांकियों के साथ निकलेगी भगवान ब्रह्मा जी की भव्य रथयात्रा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय ओंकार आश्रम में कलश यात्रा की तैयारी करती महिला श्रद्धालु। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को धर्मनगरी में भगवान श्री ब्रह्मा जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। अमीन रोड स्थित जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर की ओर से आयोजित रथयात्रा में 52 झांकियां शामिल होंगी। यात्रा में 1100 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चलेंगी। आयोजन को लेकर शहर को तोरणद्वारों से सजाया गया है। इसमें कुरुक्षेत्र के अलावा विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संघ के संचालक पंडित शिव नारायण दीक्षित ने बताया कि रथयात्रा से पहले मंदिर परिसर में ओंकार महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद सामूहिक कन्या पूजन किया जाएगा। दोपहर करीब 12 बजे भगवान श्री ब्रह्मा जी की रथयात्रा मंदिर से रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में मां भगवती, भगवान शिव और विष्णु के अवतारों सहित कुल 52 झांकियां शामिल रहेंगी। इनमें भगवान ब्रह्मा जी का रथ, गोमाता और आदिशक्ति भगवती की झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा आर्मी बैंड, सारंगी, ढोल-ताशा पार्टी, ऊंट और घोड़े भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा रथयात्रा का मार्ग
रथयात्रा 24 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे ब्रह्मा मंदिर से शुरू होकर राजेश पायलट चौक, 7बी 51 फुटा रोड, सलारपुर रोड, रेलवे रोड, गुरुद्वारा छठी पातशाही और आनंदपुर कुटिया रोड से होते हुए वापस अमीन रोड स्थित मंदिर पहुंचेगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।