फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A glimpse of the beauty of Kurukshetra University was seen in the photography exhibition

Kurukshetra News: फोटोग्राफी प्रदर्शनी में दिखी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सुंदरता की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the beauty of Kurukshetra University was seen in the photography exhibition
फोटोग्राफी प्रदर्शनी का अवलोकन करते उपायुक्त, कुलसचिव सहित अन्य अ​धिकारी।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार व मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त महाबीर प्रसाद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीत और हार के गणित में उलझने की आवश्यकता नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जीतने का जज्बा कभी मरना नहीं चाहिए। उस जज्बे को जिंदा रखने का संकल्प हर विद्यार्थी के भीतर होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


संस्थान में विश्वविद्यालय परिसर की सुंदरता विषय पर फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपायुक्त प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की ओर से खींची गई तस्वीरें देखकर अभिभूत हुए। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की और प्रदर्शनी को अत्यंत प्रभावशाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि संस्थान लगातार ऐसे आयोजन करता रहेगा जिससे विद्यार्थियों को अधिक प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त हों। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक विवेक चावला ने भी इस प्रयास को शत-प्रतिशत सफल बताया। वरिष्ठ इतिहासकार व फोटोग्राफर रणवीर सिंह फोगाट, ललित कला विभाग के डॉ. पवन तथा डॉ. आनंद जायसवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

समन्वयक डॉ. रोशन मस्ताना ने बताया कि प्रतियोगिता में फाइन आर्ट विभाग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूगोल विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा अंजली को द्वितीय तथा ललित कला विभाग के मोहित को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed